फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers weep after Tilotama Didi's return to Kerala

तिलोतमा दीदी के केरल लौटने पर रो पड़े ग्रामीण

Sat, 20 Mar 2021 08:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
Villagers weep after Tilotama Didi's return to Kerala
दीदी के नाम से प्रसिद्ध केरल राज्य की तिलोतमा (75) के अपने मूल गांव लौटने पर लोगों ने उन्हें विदाई दी। तिलोतमा दीदी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थीं और अपने सेवाकाल के 37 वर्ष उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों में बिताए। सेवानिवृत्त होने के बाद भी वे लंबे समय तक कर्णप्रयाग में रहीं और निस्वार्थ भाव से गर्भवती महिलाओं और बीमार बच्चों की सेवा की।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में महिलाओं की संकटमोचक कही जाने वाली तिलोतमा केरल राज्य की हैं और वह स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थीं। वर्ष 2006 में वह सेवानिवृत्त हो गई थीं और 15 सालों से निस्वार्थ रूप से महिलाओं और बच्चों की सेवा करती थीं। शनिवार को केरल से उनके परिजन उन्हें लेने कर्णप्रयाग पहुंचे। दीदी के मूल गांव लौटने पर कर्णप्रयाग में लोग रो पड़े। इस मौके पर कर्णप्रयाग अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. राजीव शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष गैरोला, राधा देवी, रीता जोशी, हरिकृष्ण भट्ट, दिनेश जोशी, कविता जोशी, कलावती देवी, राजेश जोशी, हरिकृष्ण भट्ट, चंडी प्रसाद, महेंद्र गैरोला, अनिल खंडूड़ी और गोपाल पुंडीर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed