फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers stopped Badrinath MLA's vehicle

ग्रामीणों ने रोका बदरीनाथ विधायक का वाहन

Thu, 12 Aug 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Villagers stopped Badrinath MLA's vehicle
चमोली के निजमूला घाटी के ब्यारा गांव में विधायक महेंद्र भट्ट को झेलना पड़ा ग्रामीणों का आक्रोश। - फोटो : GOPESHWAR
निजमूला घाटी के भ्रमण पर जा रहे बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट को ब्यारा गांव के ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। ग्रामीणों ने विधायक के वाहन को रोक दिया और बिरही-निजमूला सड़क खस्ताहाल होने पर आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने कहा कि ब्यारा बाजार में सड़क किनारे नाली निर्माण न होने से सड़क के बीचोंबीच गड्ढे हो गए हैं जिससे राहगीरों के साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विरोधस्वरूप गड्ढों में पौधे भी रोपे। इसके बाद विधायक ने जल्द सड़कों के सुधारीकरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट निजमूला घाटी के भ्रमण पर जा रहे थे कि ब्यारा गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका वाहन रोक दिया। ग्रामीणों ने कहा कि निजमूला घाटी के गांवों की आवाजाही के लिए बिरही-निजमूला सड़क ही एकमात्र साधन है, लेकिन सड़क आपदा के कारण कई जगहों पर क्षतिग्रस्त पड़ी है। ब्यारा बाजार में सड़क से डामर उखड़ गया है। कई बार स्कूली बच्चे सड़क पर पड़े गड्ढों में फिसलकर चोटिल हो गए हैं। इस पर विधायक महेंद्र भट्ट ने शीघ्र इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने और सड़क के सुधारीकरण का आश्वासन दिया। इस मौके पर ब्यारा के ग्राम प्रधान बृजलाल, रघुवीर सिंह, विनोद सिंह, प्रकाश बिष्ट, अवतार सिंह, मनएवर सिंह, विपिन सिंह, बाग सिंह, प्रेम सिंह नेगी, मुन्नी, कश्मीरा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed