फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers of Subhai village protest against the rehabilitation of Raini

सुभांई गांव के ग्रामीणों ने रैणी के पुनर्वास का किया विरोध

Sun, 04 Jul 2021 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Subhai village protest against the rehabilitation of Raini
आपदा प्रभावित रैणी गांव के पुनर्वास के लिए प्रशासन की ओर से सुभांई में भूमि चयनित कर दी गई है, लेकिन सुभांई गांव के ग्रामीणों ने चयनित भूमि पर आपत्ति जताई। ग्रामीणों ने कहा कि सुभाईं गांव में पुनर्वास करने पर यहां चारापत्ती और्र इंधन की समस्या हो जाएगी। शीघ्र ही इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

सुभांई गांव के सौरभ सिंह का कहना है कि पहले से ही गांव में पैंग और मुरंडा गांव के आपदा प्रभावितों का पुनर्वास किया गया है, अब रैणी गांव का पुनर्वास भी इसी गांव की भूमि पर होने से चारापत्ती, ईंधन व अन्य समस्याएं सामने आएंगी। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित रैणी गांव का पुनर्वास बेहद जरूरी है, लेकिन सुभांई क्षेत्र में परिवारों के पुनर्वास का विरोध किया जाएगा। यदि प्रशासन की ओर से इस मामले में जबरदस्ती की गई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी का कहना है कि जोशीमठ तहसील टीम से रिपोर्ट ली जाएगी। पहले यह सुनिश्चित हो जाएगा कि कितने परिवारों का पुनर्वास किया जाना है, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed