{"_id":"65f6d384cf125958430d4f42","slug":"villagers-of-ghatauda-and-trikot-will-not-have-to-walk-six-kilometers-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-104534-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: घतौड़ा और त्रिकोट के ग्रामीणों को नहीं चलना पड़ेगा छह किमी पैदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: घतौड़ा और त्रिकोट के ग्रामीणों को नहीं चलना पड़ेगा छह किमी पैदल
Sun, 17 Mar 2024 04:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 17 Mar 2024 04:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गांव तक हुई सड़क की कटिंग, जेसीबी पहुंची गांव तो खुशी में झूमे ग्रामीण
घतौड़ा और त्रिकोट गांवों के 54 से अधिक परिवारों से मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। तहसील के दूरस्थ गांव घतौड़ा और त्रिकोट के ग्रामीणों को अब 6 किमी पैदल नहीं चलना पड़ेगा। घतौड़ा गांव को सड़क से जोड़ने के लिए तीन किमी की कटिंग हो गई है जबकि त्रिकोट तक तीन किमी सड़क पहले ही बन चुकी है। जेसीबी सड़क कटिंग करती हुई गांव पहुंची तो ग्रामीण खुशी से झूम उठे। सड़क बनने से दोनों गांवों के 54 परिवारों को लाभ मिलेगा।
नोली न्याय पंचायत के घतौड़ा और त्रिकोट गांव के ग्रामीण लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे थे। ग्रामीण पुष्कर सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह, आनंद सिंह, देवेंद्र सिंह, पार सिंह, ममंद अध्यक्ष इंदु देवी आदि ने बताया कि गांव तक सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को गदेरा पार कर फिर कोल्सों बैंड तक खड़ी चढ़ाई पार करनी पड़ती थी। ऐसे में दोनों गांवों के ग्रामीणों को करीब 6 किमी की दूरी तय करनी पड़ती थी। ग्रामीणों को राशन लेने, छात्रों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने तथा बीमार लोगों को उपचार के लिए ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की मांग पर करीब दो वर्ष पूर्व कोटी-ऋषिवाणी सड़क से छह किमी घतौड़ और त्रिकोट के लिए सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली। त्रिकोट तक तीन किमी सड़क का निर्माण हो चुका था लेकिन तब भी उन्हें तीन किमी पैदल चलना पड़ता था। मगर अब घतौड़ा गांव तक भी तीन किमी सड़क कटिंग हो गई है। वहीं घतौड़ा तक सड़क बनने से श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा के श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा। आगामी वर्ष 2026 में संभावित राजजात यात्रा में भी इस सड़क का लाभ मिलेगा। वहीं लोनिवि के सहायक अभियंता दिनेश चंद्र गिरीराज ने बताया कि तीन किमी कोटी-घतोड़ा-त्रिकोट सड़क के लिए शासन से 1 करोड़ 12 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली है। जल्द सड़क का डामरीकरण भी कर दिया जाएगा।