फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers of eight villages roared in the tehsil with Dhol Damaun.

Chamoli News: ढोल दमाऊं के साथ तहसील में गरजे आठ गांवों के ग्रामीण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 04:20 PM IST
विज्ञापन
Villagers of eight villages roared in the tehsil with Dhol Damaun.
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एंजेसी
कर्णप्रयाग। कपीरी के आठ गांवों के ग्रामीणों ने ढोल दमाऊं के साथ मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने खत्याड़ी से गाड़गंगा जोड़ तक डामरीकरण की मांग की उठाई। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देते हुए जल्द मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
कालूसैंण संघर्ष समिति के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में तीन ग्राम पंचायतों के खत्याड़ी, पाडली, सुणाई, सैरागाड़, थग्याला, ह्यूंणा, गुनाड़, रैगांव आदि गांवों के लोगों ने ढ़ोल दमाऊ के साथ मंगलवार को उमा देवी चौक में इकट्ठा हुए।
विज्ञापन

उमा देवी मंदिर से कर्णप्रयाग मुख्य बाजार होते हुए तहसील तक प्रदर्शन किया। तहसील परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कालूसैण संघर्ष समिति के अध्यक्ष उपेंद्र रावत ने कहा कि छह किमी लंबे इस मोटर मार्ग बने हुए 13 साल बीत गए। लेकिन डामर आज तक नहीं बिछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार जनप्रतिनिधियों और विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया हैं। ग्रामीण राजेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि पूर्व में सड़क की डामरीकरण को लेकर उन्होनें राज्यपाल से भी वार्ता की थी। वक्ताओं ने कहा कि सड़क की हस्ताहाल हालात होने के चलते ग्रामीणों को जान जोखिम में रखकर आवाजाही करनी पड़ती हैं।
बरसात के चलते सड़क पर जगह-जगह झाड़ियां उगी हैं, जबकि सड़क में बड़े-बड़े गड्ढ़े बने हुए है। लेकिन सड़क पर झांडियों की न कटाई की जाती है न सड़कों के गड्ढ़ो को भरा जाता हैं। इस दौरान ग्रामीणाों ने दो घंटे से भी अधिक समय तक तहसील परिसर में धरना दिया। मौके पर पहुंचे लोनिवि के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने कहा कि सड़क की डामरीकरण को लेकर पूर्व में उनके द्वारा एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जा चुका हैं। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद सड़क पर डामरीकरण शुरू किया जाएगा।

धरना देने वालों में अध्यक्ष उपेंद्र सिंह रावत, राजेंद्र नेगी, उपाध्यक्ष शिवेंद्र मनराल, सचिव राजा जुयाल, कोषाध्यक्ष रमेश जोशी, संयोजक मनवीर पंवार, संरक्षक मोहन खत्री, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश जुयाल, अनीता देवी, महावीर भंडारी, रुद्रा रतूड़ी, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed