{"_id":"6798bf510a23acba85024825","slug":"vidya-first-in-essay-and-priyanshu-first-in-poster-competition-karnpryag-news-c-5-1-drn1019-604959-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: निबंध में विद्या और पोस्टर प्रतियोगिता में प्रियांशु प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: निबंध में विद्या और पोस्टर प्रतियोगिता में प्रियांशु प्रथम
Tue, 28 Jan 2025 04:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 28 Jan 2025 04:58 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम की ओर से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भकुंडा में निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विद्या नेगी प्रथम और आरुषि द्वितीय रहे। जबकि तंबाकू निषेध पोस्टर प्रतियोगिता में प्रियांशु प्रथम और आदित्य ने द्वितीय स्थान हासिल किया। मानसिक स्वास्थ्य परामर्शदाता चंपा राणा और तंबाकू निषेध जिला परामर्शदाता ललित मोहन किमोठी ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में छात्र-छात्राओं को जागरूक करना है। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका विमला नैनवाल, शिक्षक दिंगबर सिंह नेगी, अनुसूया प्रसाद मैखुरी और हिमावती नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन