{"_id":"58bd8a314f1c1b6f43dc4233","slug":"valley-of-flowers-without-having-to-pay-a-fine-of-50-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति फूलों की घाटी जाने पर 50 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति फूलों की घाटी जाने पर 50 हजार का जुर्माना
ब्यूरो/ अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
Updated Mon, 06 Mar 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की फूलों की घाटी रेंज में बिना अनुमति 13 विदेशी पर्यटकों को ले जाने पर दिल्ली की एक टूरिस्ट कंपनी को भारी पड़ गया। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने कंपनी पर पचास हजार का जुर्माना ठोक दिया। जुर्माना राशि जमा कराने के बाद सोमवार को दल को वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
यहां बता दें कि नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत फूलों की घाटी प्रतिबंधित क्षेत्र है। शीतकाल में फूलों की घाटी पर्यटकों या आम लोगों के प्रवेश के लिए बंद रहती है। पार्क के रेंज अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि चार मार्च की दोपहर को दिल्ली की टूरिस्ट कंपनी गंगा व्यू होलीडे का एक टूर ऑपरेटर बिना अनुमति के 13 विदेशी पर्यटकों को फूलों की घाटी की सैर के लिए मुख्य ट्रैक घांघरिया तक ले गया और वहीं रुक गया।
विज्ञापन
पांच मार्च को जब दल फूलों की घाटी की सैर को जाने लगा तो सूचना मिलने पर दल को फूलों की घाटी जाने से रोक दिया गया। बिना अनुमति फूलों की घाटी रेंज में जाने पर टूरिस्ट कंपनी से 50 हजार का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन