{"_id":"696cd91ab4ade83486067c7c","slug":"vaishnavi-eleven-khainoli-eleven-and-baba-eleven-khainoli-won-the-matches-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-120729-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: वैष्णवी इलेवन, खैनोली इलेवन और बाबा इलेवन खैनोली ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: वैष्णवी इलेवन, खैनोली इलेवन और बाबा इलेवन खैनोली ने जीते मैच
Sun, 18 Jan 2026 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 18 Jan 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
नारायणबगड़। पंती प्रीमियर लीग के तहत रविवार को खेले गए लीग मैच में वैष्णवी इलेवन ने सिमली इलेवन को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं मैदुनी क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए पहले प्री-क्वार्टर में खैनोली इलेवन ने कंसोला को और बाबा इलेवन खैनोली ने बनेला इलेवन को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
पंती प्रीमियर लीग में वैष्णवी इलेवन ने निर्धारित 12 ओवर में 10 विकेट खोकर 101 रन बनाए। लक्ष्य के लिए मैदान पर उतरी सिमली इलेवन 53 रनों पर ढेर हो गई। इस तरह वैष्णवी इलेवन ने मैच जीत लिया। टीम के भूपेंद्र 2 विकेट 30 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने। इधर मैदुनी क्रिकेट टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर मैच में कंसोला इलेवन ने 12 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए। वहीं खैनोली इलेवन ने एक विकेट खोकर 12वें ओवर में जीत दर्ज कर ली। टीम के मैन ऑफ द मैच गोलू बने। दूसरे प्री-क्वार्टर में बनेला इलेवन ने 12ओवर में 7 विकेट खोकर 97 रन बनाए। बाबा इलेवन खैनोली ने 7वें ओवर में एक विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। 4 विकेट लेने और 22 रन बनाने पर टीम के प्रकाश मैन ऑफ द मैच बने। संवाद