फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uncontrolled truck enters shop, driver and cleaner injured

अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, चालक व क्लीनर घायल

Mon, 19 Oct 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck enters shop, driver and cleaner injured
गौचर में ग्रैफ चौराहे के पास अनियंत्रित ट्रक से क्षतिग्रस्त दुकानें, पोल, व बाइक। - फोटो : KARNPRYAG
रविवार देर रात को कर्णप्रयाग से गौचर की ओर आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर गौचर में एक दुकान में जा घुसा। घटना में ट्रक चालक व क्लीनर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी कर्णप्रयाग भेजा गया है। घटना में दुकानदार को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

रविवार रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर ग्रैफ चौराहे के पास दुकान में घुस गया। ट्रक की टक्कर से दो दुकानों, एक मोटर साइकिल, बिजली व टेलीफोन के पोल को भी नुकसान हुआ है। बिजली का खंभा टूटने से गौचर में रातभर बिजली गुल रही। रात्रि के समय दुकान बंद होने व सड़क पर आवाजाही न होने से बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना की सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी से ट्रक को बाहर निकालकर घायल ट्रक चालक बद्री (26) पुत्र सतेंद्र निवासी-चमोली और क्लीनर शाहरुख (25) पुत्र अजीज निवासी गैर-टंगसा को 108 से कर्णप्रयाग भेज दिया गया। चौकी प्रभारी नवीन चौहान ने बताया के घटना के वक्त क्लीनर ट्रक चला रहा था। उसके पास भी ड्राइविंग लाइसेंस है, जबकि मौके पर क्षतिग्रस्त हुई दुकान पनाई गांव के संतोष की है। जिसे संजय चौहान ने किराये पर ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed