फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uncle also involved a minor in rape

दुष्कर्म में चाचा के साथ एक नाबालिग भी शामिल

Wed, 22 Jul 2020 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Uncle also involved a minor in rape
तहसील गैरसैंण के एक गांव में रिश्ते के चाचा की ओर से भतीजी के साथ दुष्कर्म के मामले में एक अन्य आरोपी और शामिल था। पुलिस ने मामले की जांच की तो तथ्य सामने आए। दूसरा आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गोपेश्वर कोर्ट में पेश करने के बाद पुरसाड़ी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गैरसैंण के एक गांव में मंगलवार को नाबालिग (17) की तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, कि तभी उसने रास्ते में एंबुलेंस में मृत बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद नाबालिग ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई थी। बताया कि रिश्ते का चाचा उससे छह माह से दुष्कर्म कर रहा था। मामले में पीड़िता के पिता ने गैरसैंण थाने में तहरीर दी थी। थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नाबालिग दुष्कर्म व गर्भपात कराने के आरोप में भारतीय दंड संहिता के तहत और पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी गई। बुधवार को आरोपी रिश्ते के चाचा को गिरफ्तार किया। पूछताछ की गई तो पता चला दुष्कर्म में एक नाबालिग और शामिल है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गोपेश्वर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसआई जसपाल सिंह गुसाईं, कांस्टेबल हरेंद्र सिंह और रविंद्र सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed