{"_id":"6aaa7e48c195d618bd02883b","slug":"ultrasound-services-will-now-be-available-seven-days-a-week-at-the-simli-womens-base-hospital-karnpryag-news-c-47-1-sdrn1002-120920-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सिमली महिला बेस अस्पताल में अब सातों दिन होंगे अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सिमली महिला बेस अस्पताल में अब सातों दिन होंगे अल्ट्रासाउंड
Wed, 16 Sep 2026 05:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 16 Sep 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
फोटो
लोगों को मिलेगी सुविधा, रेडियोलॉजिस्ट को पूरे सप्ताह तैनाती के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। सिमली महिला बेस अस्पताल में अब पूरे सप्ताह अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। उच्चाधिकारियों के आदेश पर रेडियोलॉजिस्ट मरीजों और गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड करेंगे।
अस्पताल में पहले यह सुविधा सप्ताह में केवल तीन दिन उपलब्ध थी। इससे थराली, नारायणबगड़, देवाल, गैरसैंण सहित दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को कई बार रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से वापस या हायर सेंटर जाना पड़ता था। जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने दो साल से बंद अल्ट्रासाउंड कक्ष का ताला खुलवाया। अब सीएमओ चमोली डॉ. राजीव सिंह पाल ने रेडियोलॉजिस्ट गौरव शाह को अस्पताल में पूर्ण रूप से तैनात किया गया है। सीएमओ डॉ. पाल ने बताया कि सिमली में अल्ट्रासाउंड की बेहतर सुविधाओं के लिए चिकित्सक की तैनाती की गई है।
इंसेट
स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए एसओपी जारी
कर्णप्रयाग। सिमली महिला बेस अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए विभागीय अधिकारियों ने एसओपी जारी की है। रात में मरीजों के तीमारदारों की ओर से चिकित्सकों, फार्मेसी अधिकारियों और नर्सिंग स्टाफ से अभद्रता के मामले बढ़ रहे थे। जनसंपर्क अधिकारी अमर लाल नथवाल ने बताया कि ऐसे मामलों में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार रात्रि को अस्पताल में ऐसा ही एक मामला आया। इसमें आपातकालीन सेवाओं के दौरान विवाद हो गया था। किसी तरह यह मामला शांत हुआ। संवाद
विज्ञापन
सीएचसी ज्योतिर्मठ में हर बुधवार होगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
ज्योतिर्मठ/गोपेश्वर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ में अब प्रत्येक बुधवार को अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध होगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार से अस्पताल में यह सुविधा शुरू कर दी गई है। पहले दिन 12 मरीजों ने अल्ट्रासाउंड कराया।
सीएचसी ज्योतिर्मठ में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं होने के कारण मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर या अन्य स्थानों का रुख करना पड़ता था। अब जिलाधिकारी ने सप्ताह में एक दिन रोटेशन के आधार पर रेडियोलॉजिस्ट की सेवाएं सीएचसी ज्योतिर्मठ में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव सिंह पाल ने बताया कि जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. गरिमा चौधरी को प्रत्येक बुधवार को सीएचसी ज्योतिर्मठ में अल्ट्रासाउंड करने के निर्देश दिए हैं। डॉ. गरिमा के अवकाश पर होने के कारण महिला बेस अस्पताल सिमली में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. गौरव शाह ने ज्योतिर्मठ पहुंचकर मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए। संवाद