फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   UKD's meeting held at Ramlila Maidan

यूकेडी की रामलीला मैदान में आयोजित हुई सभा

Tue, 09 Nov 2021 07:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
UKD's meeting held at Ramlila Maidan
राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखंड क्रांति दल ने उत्तराखंड की दुर्दशा पर राष्ट्रीय दलों को जमकर कोसा। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने राज्य में बढ़ती बेरोजगारी पर भाजपा और कांग्रेस सरकार पर युवाओं को धोखे में रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि उक्रांद सत्ता में आती है, तो रोजगार मंत्रालय का गठन किया जाएगा। एक लाख सरकारी नौकरी व चार लाख प्राइवेट सेक्टर में उक्रांद युवाओं को नौकरी देगा।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में आयोजित सभा में दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि जिस पर्वतीय राज्य की लड़ाई आंदोलनकारियों ने लड़ी थी, आज बिना राजधानी के आधा-अधूरा राज्य उन्हीं ज्वलंत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि सत्ता में आते ही उक्रांद प्राथमिकता के आधार पर सशक्त भू कानून बनाएगा। इस अवसर पर पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एपी जुयाल, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी, राज्य आंदोलनकारी भूमा देवी, केंद्रीय उपाध्यक्ष किशन मेहता, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष ललित बिष्ट, कार्यक्रम संयोजक विजय बौड़ाई, राजेंद्र बिष्ट, जय प्रकाश उपाध्याय, देवेंद्र चमोली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed