फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   UKD held rally, announced to contest elections on 70 seats

Chamoli News: यूकेडी ने निकाली रैली, 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान

Sun, 15 Feb 2026 05:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 15 Feb 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
UKD held rally, announced to contest elections on 70 seats
नारायणबगड़। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने रविवार को भाजपा और कांग्रेस पर प्रदेश के जल, जंगल और जमीन के मुद्दों को उलझाए रखने का आरोप लगाते हुए बाजार में रैली निकालकर जनसभा की। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने और सरकार बनाने का दावा किया।
विज्ञापन

यूकेडी युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने परखाल तिराहे से मुख्य बाजार तक नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। बस स्टैंड पर आयोजित सभा में नेगी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी से प्रदेश में शासन किया लेकिन 25 वर्ष बाद भी स्थायी राजधानी का निर्णय नहीं हो पाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पहाड़ी क्षेत्रों में डाकघरों तक में बाहरी राज्यों के कर्मियों की नियुक्ति की जा रही है व विकास के नाम पर शराब की दुकानें खोलकर युवाओं को नशे की ओर धकेला जा रहा है। प्रदेश में बढ़ती हत्याओं को उन्होंने लचर कानून व्यवस्था का परिणाम बताया। नेगी ने कहा कि यूकेडी सत्ता परिवर्तन के लिए सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाकर रोजगार के अवसर सृजित कर पलायन रोकने का काम करेगी। इस अवसर पर संगठन मंत्री जमन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष माही चमोला, कुलदीप रावत, राहुल नेगी, मन्नू नेगी और दर्शन रावत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed