फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Two families received compensation of ten thousand rupees each.

Chamoli News: दो परिवारों को दस-दस हजार रुपये का मुआवजा मिला

Fri, 28 Aug 2026 04:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 28 Aug 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
Two families received compensation of ten thousand rupees each.
गौचर। तलधारी कस्बे में तीन माह पूर्व करंट से प्रभावित दो परिवारों को ऊर्जा निगम ने दस-दस हजार रुपये का मुआवजा दिया है। पशुपालक उर्मिला देवी की मृत गाय के मुआवजे की कार्रवाई अभी जारी है। यह घटना बीते 21 मई को सुबह दस बजे हुई थी। ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी से घरों में करंट फैल गया था। इससे कई परिवारों के मीटर, टीवी और पंखे समेत कई उपकरण जल गए थे। उर्मिला देवी की एक गाय की भी करंट लगने से मौत हो गई थी। वार्ड सभासद गौरव कपूर ने मुआवजे की मांग की थी। ऊर्जा निगम के सुरक्षा विभाग ने चकोरी देवी और विनोद कुमार को यह धनराशि दी। जेई चंद्र सिंह बुटोला ने बताया कि गाय के मुआवजे की कार्रवाई जारी है। संवाद
विज्ञापन



स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति की पदयात्रा पहुंची कर्णप्रयाग
कर्णप्रयाग। शुक्रवार को स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति की पदयात्रा कर्णप्रयाग पहुंची। मुख्य बाजार में समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि बाबा मोहन उत्तराखंडी ने राज्य आंदोलनकारियों और आम जनता की भावनाओं को देखते हुए राजधानी गैरसैंण के लिए शहादत दी थी लेकिन ढाई दशक बाद भी प्रदेश की स्थायी राजधानी नहीं बन पाई। समिति के विनोद रतूड़ी ने कहा कि गैरसैंण स्थायी राजधानी की पदयात्रा एक सितंबर को गैरसैंण रामलीला मैदान पहुंचेगी। इस दौरान समिति ने अलकनंदा और पिंडर के संगम पर गैरसैंण को राजधानी घोषित नहीं किए जाने पर सरकार का पिंडदान किया। कार्यक्रम में अर्जुन सिंह, गिरीश नौटियाल सहित अन्य शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed