{"_id":"660d37bbb4757170e6040d0f","slug":"two-arrested-with-boudars-skin-sent-to-jail-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-104854-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गुलदार की खाल के साथ दो गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गुलदार की खाल के साथ दो गिरफ्तार, जेल भेजा
Wed, 03 Apr 2024 04:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 03 Apr 2024 04:34 PM IST
विज्ञापन
थराली/नारायणबगड़। पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुलदार की खाल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पकड़ी गई खाल की कीमत करीब चार लाख है। दोनों लोग खाल को कहीं बेचने के लिए ले जा रहे थे।
थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत ने बताया कि विक्रम सिंह (38) निवासी ग्राम वासिना तहसील थराली और दिनेश सिंह (45) निवासी ग्राम कंसोला थाना थराली के खिलाफ थाने में वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया। संवाद