{"_id":"67d827d1a1aff235d50f67e1","slug":"truck-stuck-on-the-highway-in-chatwa-pipal-jam-for-one-hour-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-113289-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badrinath Highway: बारिश के कारण भूस्खलन जोन चटवापीपल में हाईवे पर फंसा ट्रक, एक घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath Highway: बारिश के कारण भूस्खलन जोन चटवापीपल में हाईवे पर फंसा ट्रक, एक घंटे लगा जाम
Tue, 18 Mar 2025 11:24 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, (कर्णप्रयाग) चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, (कर्णप्रयाग) चमोली
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:24 AM IST
सार
बारिश के कारण भूस्खलन जोन में कीचड़ हो गई और सुबह करीब साढ़े सात बजे कर्णप्रयाग की ओर आ रहा एक ट्रक बदरीनाथ हाईवे पर चटवापीपल में फंस गया।
विज्ञापन
कर्णप्रयाग के चटवापीपल में हाईवे पर फंसा ट्रक। स्रोत: जागरूक पाठक
विस्तार
बारिश के कारण भूस्खलन जोन चटवापीपल में कीचड़ हो गई जिससे पेट्रोल पंप के पास बदरीनाथ हाईवे पर सोमवार सुबह एक ट्रक फंस गया। ऐसे में यहां करीब एक घंटे तक जाम लग गया। रविवार रात को हुई बारिश के कारण इस भूस्खलन जोन में कीचड़ हो गई और सुबह करीब साढ़े सात बजे कर्णप्रयाग की ओर आ रहा एक ट्रक बदरीनाथ हाईवे पर चटवापीपल में फंस गया।
विज्ञापन
इसके बाद में पुलिस, प्रशासन, लोगों और चालक की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को निकाला गया और एक घंटे बाद यहां यातायात सुचारु हो पाया। एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों के अनुसार चटवापीपल में सुधारीकरण कार्य चल रहा है जो जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
नैनीताल हाईवे पर जल्द शुरू होगा पैच वर्क
राष्ट्रीय राजमार्ग खंड रुद्रप्रयाग की ओर से नगर से गुजरने वाले नैनीताल हाईवे पर जल्द पैच वर्क शुरू कर किया जाएगा। साथ ही बीते तीन सालों से इस हाईवे के मेंटीनेंस का काम संभाल रही कार्यदायी संस्था राजश्री कंस्ट्रक्शन्स का अनुबंध भी समाप्त किया जाएगा।
विज्ञापन
नैनीताल हाईवे पर कर्णप्रयाग से पांडुवाखाल तक की मरम्मत और सुधारीकरण के लिए तीन वर्ष पूर्व करीब 28 करोड़ की स्वीकृति मिली थी। राजश्री कंस्ट्रक्शन्स कंपनी ने काम किया। पांच साल तक मेंटीनेंस का जिम्मा भी संबंधित कंपनी का था लेकिन निम्न गुणवत्ता के कारण सड़क जल्द खराब हो गई।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: विद्यार्थी शैक्षिक भारत दर्शन योजना का पहला दल रवाना, उच्च शिक्षा सचिव ने हरी झंडी दिखाई
लोगों की शिकायत पर डीएम संदीप तिवारी ने संज्ञान लिया और एनएच रुद्रप्रयाग से स्पष्टीकरण मांगा था और एनएच को जल्द सड़क ठीक करने के लिए निर्देशित किया था। एनएच रुद्रप्रयाग के ईई ओमकार पांडेय ने बताया कि राजश्री कंस्ट्रक्शन्स कंपनी का अनुबंध खत्म करने की सिफारिश कर दी है। जबकि सड़क सुधारीकरण के लिए जल्द पैच वर्क शुरू किया जाएगा। इसके लिए अन्य ठेकेदारों से अनुबंध की प्रक्रिया चल रही है।