फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Travel registration and arrangement of token counter in Pandukeshwar

Chamoli News: पांडुकेश्वर में करें यात्रा पंजीकरण, टोकन काउंटर की व्यवस्था

Thu, 21 Dec 2023 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 21 Dec 2023 07:24 PM IST
विज्ञापन
Travel registration and arrangement of token counter in Pandukeshwar
फोटो
विज्ञापन

डीएम ने यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में हर साल यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए यात्रा सिस्टम को सुदृढ़ और सशक्त बनाया जाना बेहद जरूरी है। डीएम यात्रा पंजीकरण, टोकन काउंटर के लिए पांडुकेश्वर में व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

आगामी चारधाम यात्रा सरल, सुगम व सुरक्षित बनाने को लेकर हुई बैठक में डीएम ने पिछली यात्रा के अनुभवों व वर्तमान व्यवस्थाओं पर चर्चा की। साथ ही यात्रा सिस्टम को सशक्त बनाने के लिए सुझाव भी लिए। डीएम ने बदरीनाथ मंदिर जाने वाले क्षतिग्रस्त पैदल रास्तों की मरम्मत, मास्टर प्लान से क्षतिग्रस्त सीवर लाइन की मरम्मत, धाम में बिजली पोलों की शिफ्टिंग, हाईवे के सुधारीकरण सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि यात्रा पंजीकरण, टोकन काउंटर, इको शुल्क के लिए पांडुकेश्वर में व्यवस्था की जाए। कहा कि यात्रा मार्ग पर संचालित सभी कार्य यात्रा से पहले पूरे कर लिए जाएं। बैठक में डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम संतोष कुमार पांडेय, एसडीएम आरके पांडेय सीओ पुलिस नताशा सिंह सहित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed