{"_id":"6feda0dbdf1486f38f1da16836b0f2b0","slug":"traditional-jagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौंणा नृत्य और जागरों से बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौंणा नृत्य और जागरों से बांधा समा
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Fri, 23 Jan 2015 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेले में जहां भोटिया जन-जाति की महिलाओं ने पौंणा नृत्य कर मां नंदा के जागरों से समां बांधा वहीं, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
मेले का शुभारंभ डिप्टी स्पीकर अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने किया। उन्होंने जनता से मेलों के संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 की जलप्रलय के बाद हुए मेलों के आयोजन से लग रहा है कि जिला आपदा से उबर चुका है। उन्होंने तेफना में स्टेडियम निर्माण और तेफना नाले के निर्माण की घोषणा की।
विज्ञापन
महिला मंगल दल थिरपाक की भोटिया जनजाति की महिलाओं ने मां नंदा के गीतों की प्रस्तुतियों से पांडाल नंदामयी कर दिया। राजकीय इंटर कालेज नंदप्रयाग और जूनियर हाईस्कूल तेफना के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, हिंदी और पंजाबी गीतों की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
कर्णप्रयाग प्रधान संगठन के अध्यक्ष तेजवीर कंडेरी ने कहा कि यह मेला पहली बार हो रहा है जिसे आगामी वर्ष से भव्य रूप दिया जाएगा। मेले में नंदप्रयाग क्षेत्र के 14 गांवों का सहयोग लिया जा रहा है। मेले में स्वयं सहायता समूहों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए।
मेला समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा आदि ने विचार रखे। मंच संचालन वीरेंद्र रावत और वीजेंद्र रावत ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जोशी, दुग्ध संघ की अध्यक्ष राजेश्वरी नेगी, ममता, अन्नू कठैत सुरेशी राणा, जीतपाल, लक्ष्मी प्रसाद मलगुड़ी और जीतपाल आदि मौजूद थे।
कोठियालसैंण और मंगरौली में फाइनल मुकाबला
नंदप्रयाग (चमोली)। मेले में पहले दिन जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ नंदाकिनी संघर्ष समिति के अध्यक्ष जीआर मुनियाल ने किया।
मैच हाईस्कूल सरणा और पशुपतिनाथ मंगरोली के बीच हुआ, जिसमें मंगरोली ने मैच जीत लिया। इसके बाद कोठियालसैंण और तेफना की बी टीम के बीच मैच खेला गया जिसमें कोठियालसैंण विजयी रहा। शनिवार को कोठियालसैंण और मंगरौली के बीच फाइनल मुकाबला होगा।