{"_id":"629a3b4b341be801071d28be","slug":"traders-furious-at-administration-market-closed-gopeshwar-news-drn413588492","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन पर भड़के व्यापारी, बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन पर भड़के व्यापारी, बाजार बंद
विज्ञापन
जोशीमठ में व्यापारियों ने किया बाजार बंद, यात्री रहे परेशान।
- फोटो : GOPESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को जोशीमठ बाजार में निरीक्षण करते हुए 20 व्यापारियों का चालान किया। इस कार्रवाई पर व्यापारी भड़क उठे और उन्होंने दोपहर बाद बाजार को बंद कर दिया। इस दौरान व्यापारियों ने नगर में प्रशासन के खिलाफ रैली निकाली। बाजार बंद होने से तीर्थयात्री परेशान रहे।
व्यापार संघ का आरोप है कि प्रशासन व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। इस साल बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा काफी अच्छी चल रही है, लेकिन यात्री जोशीमठ बाजार में नहीं रुक रहे हैं। इससे व्यापारी परेशान हैं। प्रशासन को इसकी व्यवस्था बनानी चाहिए थी, लेकिन इसके विपरीत चालान किया जा रहा है। व्यापार संघ के नेतृत्व में व्यापारियों ने दोपहर को बाजार बंद कर नगर में रैली निकालकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी भेजा।
वहीं, जोशीमठ में बाजार बंद होने से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब आए यात्री परेशान रहे। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, महामंत्री जयप्रकाश भट्ट, कन्हैया लाल शाह, प्रदीप पंवार, अमित सती सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-----------------------
कहीं पुराना सामान, कहीं मिला घरेलू सिलिंडर
गोपेश्वर। जिला प्रशासन के निरीक्षण में एक दुकान में पुरानी तारीख का सामान बरामद किया गया। इसके अलावा 12 व्यवसायियों के पास फूड लाइसेंस और सात व्यापारियों के पास बाट माप का सत्यापन नहीं मिला। एक होटल में घरेलू सिलिंडर के उपयोग पर 1500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। टीम में जिला पूर्ति अधिकारी शशि कला फरस्वाण, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान के अलावा जोशीमठ नगर पालिका के ईओ, बाट माप विभाग और पुलिस अधिकारी शामिल थे। संवाद