फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Traders came on the road to protest against the trade fair

ट्रेड फेयर के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी

Fri, 18 Nov 2022 11:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Traders came on the road to protest against the trade fair
पुलिस मैदान में लगने वाले ट्रेड फेयर मेले के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। व्यापारियों का कहना है कि कोरोना से पहले ही व्यापार मंदा पड़ा है अब ट्रेड फेयर लगने से व्यापार पूरी तरह से चौपट हो जाएगा। व्यापारियों ने जिला प्रशासन से मेले के आयोजन पर रोक लगाने की मांग उठाई है। उन्होंने ट्रेड फेयर के विरोध में आज शनिवार को गोपेश्वर बाजार बंद रखने का एलान किया।
विज्ञापन

एक दिसंबर से नगर में ट्रेड फेयर का आयोजन प्रस्तावित है जिसका व्यापारी विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को व्यापारियों ने बैठक करने के बाद नगर में जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। नगर पालिका के सभासद व व्यापारी नेता नवल भट्ट ने कहा कि ट्रेड फेयर लगने से स्थानीय व्यापारियों को बहुत नुकसान पहुंचेगा। अभी तक कोरोना में हुए घाटे की मार झेल रहे हैं। कहा कि समस्त व्यापारी ट्रेड फेयर आयोजन के विरोध में हैं। पिछले कई दिनों से प्रस्तावित इस ट्रेड फेयर का विरोध किया जा रहा है फिर भी मेले के लिए सामग्री गोपेश्वर पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य भागीरथी कुंजवाल, अनूप सिंह रावत, जयवीर नेगी, सचिन बर्त्वाल, आयुष चौहान ने कहा कि गोपेश्वर में जबरदस्ती ट्रेड फेयर का आयोजन करवाया जा रहा है। पूर्व में भी कई बार इसका विरोध किया जा चुका है बावजूद मेले का आयोजन किया जा रहा है। व्यापार संघ के प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा, नगर महामंत्री आयुष चौहान और नवल भट्ट ने शनिवार को मेले के विरोध में संपूर्ण बाजार बंद रखने का एलान किया। कहा कि बाजार बंद के लिए चमोली बाजार के व्यापार संघ से भी वार्ता की जाएगी। व्यापारियों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को भी ज्ञापन दिया। इस मौके पर प्रेम सिंह, सतीश, आयुष चौहान, राकेश मैठाणी, प्रकाश सिंह, देवेंद्र गौड़, राकेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed