फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A special drive will be conducted to include voters who were left out in the SIR.

Chamoli News: एसआईआर में छूटे मतदाताओं को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान

Thu, 15 Oct 2026 05:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 15 Oct 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
A special drive will be conducted to include voters who were left out in the SIR.
बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में छूटे पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़ने, नए मतदाताओं के पंजीकरण और दावे-आपत्तियों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखंड ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार अभियान का उद्देश्य किसी भी पात्र नागरिक को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित रहने से रोकना और अपात्र व्यक्तियों के नाम सूची से हटाना है। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर एसआईआर में हटाए गए नामों का सत्यापन करेंगे और पात्र मतदाताओं की स्थिति का परीक्षण करेंगे। युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले पात्र नागरिकों को भी पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा अक्तूबर और नवंबर में जिले के सभी माध्यमिक व उच्च शिक्षण संस्थानों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम होंगे। इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed