{"_id":"6ad0c681c5c2eb59460ee81e","slug":"fodder-seeds-distributed-to-livestock-farmers-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-121438-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पशुपालकों को वितरित किए चारा बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पशुपालकों को वितरित किए चारा बीज
Thu, 15 Oct 2026 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 15 Oct 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। राजकीय पशु चिकित्सालय चमोली में पशुपालन विभाग की ओर से चारा घास की प्रदर्शनी और गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान पशुपालकों को चारा बीज वितरित कर पशुओं के लिए पौष्टिक चारे की उपयोगिता बताई गई। वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी गोपेश्वर सदर डॉ. पुनीत भट्ट ने चारा उत्पादन की जानकारी दी। पशुचिकित्साधिकारी बछेर डॉ. अनु ने पशुओं में होने वाले रोगों, उनके निदान और टीकाकरण के बारे में बताया। क्षेत्र प्रसार अधिकारी सुधीर चमोली ने लाइवस्टॉक योजना की जानकारी दी। गोष्ठी में दशोली विकासखंड के विभिन्न गांवों के 60 पशुपालकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्हें 300 किलो जई और 20 किलो बरसीम का बीज वितरित किया गया। कार्यक्रम में पशुधन प्रसार अधिकारी अशोक बिष्ट, ग्राम प्रधान भगत सिंह, जयवीर सिंह, त्रिलोक सिंह, आरती देवी और बीना देवी आदि मौजूद रहे। संचालन पशुचिकित्सा फार्मेसी अधिकारी पीयूष चौहान ने किया। संवाद