फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pauri and Almora emerge as volleyball champions

Chamoli News: पौड़ी व अल्मोड़ा बना वॉलीबाल का चैंपियन

Thu, 15 Oct 2026 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 15 Oct 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Pauri and Almora emerge as volleyball champions
फोटो
विज्ञापन

राज्य स्तरीय बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन
अंडर 14 व 17 में पौड़ी और अंडर 19 में अल्मोड़ा ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। खेल मैदान गोपेश्वर में चल रही राज्य स्तरीय बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता में पौड़ी की टीम ने अंडर 14 और अंडर 17 आयु वर्ग में खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर 19 आयु वर्ग में अल्मोड़ा की टीम चैंपियन बनी। विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

अंडर 17 आयु वर्ग के फाइनल में पौड़ी ने देहरादून को सीधे सेटों में 25-22 और 25-16 से हराया। अंडर 14 आयु वर्ग का फाइनल मुकाबला बुधवार को हुआ था जिसमें पौड़ी की टीम विजेता रही। इस वर्ग में टिहरी की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं अंडर 19 आयु वर्ग के फाइनल में अल्मोड़ा ने पिथौरागढ़ को 25-18 और 25-20 से हराकर खिताब जीता। इस वर्ग में देहरादून की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता 13 अक्तूबर को शुरू हुई थी जिसमें विभिन्न जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रतियोगिता संयोजक एवं जीआईसी गोपेश्वर के प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह, सह संयोजक एवं राबाउमावि नैग्वाड़ की प्रधानाध्यापिका लता झिंक्वाण, गजपाल, जयवीर रावत, मनीषा भंडारी, विनोद राज, पूनम पुंडीर, अनुराधा राणा, हरि रौधियाल और जयदीप झिंक्वाण आदि मौजूद रहे। संचालन पृथ्वी सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed