फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway in a dilapidated state right from the entrance

Chamoli News: बदरीनाथ हाईवे प्रवेश द्वार से ही बदहाल

Thu, 15 Oct 2026 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 15 Oct 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
Badrinath Highway in a dilapidated state right from the entrance
फोटो
विज्ञापन

दस किमी के दायरे में भूधंसाव और संकरा मार्ग बना परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ/गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे ज्योतिर्मठ नगर में प्रवेश करते ही बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। नगर के पेट्रोल पंप से मारवाड़ी तक करीब दस किमी के दायरे में बीआरओ की ओर से चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है लेकिन कई जगह सड़क पर भूधंसाव और मार्ग संकरा होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। इससे बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के प्रवक्ता कमल रतूड़ी ने बताया कि हाईवे की स्थिति नगर के प्रवेश द्वार से ही खराब है। द्रोणागिरी होटल के पास कुछ दिन पहले बीआरओ ने गड्ढों में मिट्टी का भरान किया था लेकिन नाली निर्माण नहीं होने से यहां दोबारा गड्ढे बन गए हैं। इससे दोपहिया वाहन चालक फिसल रहे हैं। वहीं चौड़ीकरण के दौरान कई जगह सड़क किनारे बोल्डर अटके हुए हैं जिन्हें अभी तक नहीं हटाया गया है। इससे वाहनों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण बुटोला ने कहा कि शीतकाल में हाईवे चौड़ीकरण का कार्य तेजी से पूरा करने और नगर क्षेत्र में सड़क की स्थिति सुधारने की बात कही। वहीं बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि हाईवे चौड़ीकरण का कार्य युद्धस्तर पर कराया जाएगा। जिन स्थानों पर सड़क संकरी है वहां हिल कटिंग कर मार्ग को चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed