फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Trade union elections will be held by October 15, in-charge appointed

Chamoli News: 15 अक्तूबर तक होंगे व्यापार संघ के चुनाव, प्रभारी नियुक्त

Mon, 22 Sep 2025 04:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 22 Sep 2025 04:43 PM IST
विज्ञापन
Trade union elections will be held by October 15, in-charge appointed
कर्णप्रयाग। चमोली जिले में कार्यकाल पूरा कर चुके व्यापार संघ के चुनाव 15 अक्तूबर तक करा लिए जाएंगे। इसके लिए प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है। जिले में कर्णप्रयाग सहित गौचर, पोखरी और पीपलकोटी में व्यापार संघ कार्यकारिणी का कार्यकाल खत्म हो गया है।
विज्ञापन

चमोली जिले में 54 व्यापार संघ पंजीकृत हैं जिनमें बीते नौ सितंबर को कर्णप्रयाग व्यापार संघ का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इस व्यापार संघ में साढ़े पांच सौ से अधिक व्यापारी पंजीकृत हैं। जिलाध्यक्ष ईश्वरी मैखुरी ने बताया कि कर्णप्रयाग के अलावा गौचर, पोखरी और पीपलकोटी में भी चुनाव होने हैं जिनके लिए प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल से प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य पवन राठौड़ और प्रकाश बर्त्वाल को प्रभारी बनाया गया है। साथ ही नरेश डिमरी और इंद्र सिंह राणा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। बताया कि चारों जगहों पर व्यापार संघ के चुनाव 15 अक्तूबर तक करा लिए जाएंगे। इसके लिए व्यापारियों के नए पंजीकरण और पंजीकरण का नवीनीकरण भी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article