{"_id":"e6804249b8c27482586877209cf55303","slug":"trade-fair-cancel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिसंबर से होने वाला ट्रेड फेयर स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दिसंबर से होने वाला ट्रेड फेयर स्थगित
गोपेश्वर
Updated Sat, 05 Dec 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापार मंडल के विरोध के बाद गोपेश्वर में आगामी आठ दिसंबर से आयोजित होने वाला ट्रेड फेयर स्थगित हो गया है। मेला संयोजकों ने अपना सामान भी समेट लिया है।
गोपेश्वर के स्थानीय व्यापारियों ने बाहर से मेले में आने वाली दुकानों को लगाने के विरोध में बीती शुक्रवार को मनोरंजन कर अधिकारी का घेराव किया था। शनिवार को व्यापारियों ने थाना गोपेश्वर में जाकर थानाध्यक्ष से भेंट की। कहा कि अनियमित मेलों के आयोजन से नगर के पंजीकृत व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। यदि प्रशासन की ओर से मेलों के आयोजन को लेकर शीघ्र प्रभावी कार्य योजना तैयार नहीं की जाती तो व्यापारी आंदोलन शुरू कर देंगे। इस मौके पर मंडल के जिलाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, नगर अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, पीयूष विश्नोई, आयुष चौहान, हेम दरमोड़ा आदि मौजूद थे।