फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Tourists missing from Valley of Flowers; Police and SDRF engaged in search operation.

Chamoli News: फूलों की घाटी से पर्यटक लापता, पुलिस-एसडीआरएफ खोज में जुटी

Wed, 10 Jun 2026 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 10 Jun 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Tourists missing from Valley of Flowers; Police and SDRF engaged in search operation.
फोटो---
विज्ञापन

मंगलवार से लापता है पर्यटक, विभागीय टीम भी चला रही अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। विश्व धरोहर फूलों की घाटी घूमने आया एक पर्यटक मंगलवार को लापता हो गया। पुलिस, एसडीआरएफ व वन विभाग की संयुक्त टीम क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही है। बुधवार देर शाम तक भी पर्यटक का कुछ पता नहीं चल पाया है।

मंगलवार को फूलों की घाटी घूमने आए फरीदाबाद निवासी गब्बर सिंह (48), पुत्र विक्रम सिंह देर शाम तक नहीं लौटा। उससे संपर्क किया गया लेकिन फोन नहीं लगा। पर्यटक के लापता होने की सूचना से विभाग में हड़कंप मच गया। तुरंत वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई। साथ ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने भी घाटी में सर्च अभियान चलाया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। बुधवार को भी घाटी के सभी संभावित क्षेत्रों में टीम ने पर्यटक की तलाश की गई। वह अकेला ही घाटी में घूमने के लिए आया है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु ने बताया कि मंगलवार से ही पर्यटक की तलाश शुरू कर दी गई है। क्षेत्र में लगातार मौसम खराब हो रहा है। टीमें सभी संभावित क्षेत्रों में जा रही है। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed