फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Today, Garuda and Uddhav's festival doli will reach Badrinath Dham

आज बदरीनाथ धाम पहुंचेगी गरुड़ व उद्घव की उत्सव डोली

Sun, 16 May 2021 11:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Today, Garuda and Uddhav's festival doli will reach Badrinath Dham
गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा के साथ आदि गुरु शंकराचार्य की डोली और बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी रविवार को बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए हैं। दोपहर बाद रात्रि प्रवास के लिए यात्रा पांडुकेश्वर के योग ध्यान बदरी मंदिर पहुंची।
विज्ञापन

सोमवार को गरुड़ जी और उद्घव जी की डोली के साथ यात्रा बदरीनाथ धाम पहुंचेगी और 18 मई को सुबह 4.15 बजे बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। रविवार को जोशीमठ नृसिंह मंदिर में आचार्य ब्राह्मणों की ओर से विधिवत पूजा-अर्चना की गई। नृसिंह भगवान का अभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर में पहुंचे श्रद्घालुओं ने जय बदरी विशाल के जयकारों के साथ आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और तेल कलश यात्रा को बदरीनाथ धाम के लिए रवाना किया। इस मौके पर धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल सहित कई लोग मौजूद थे। पालिका जोशीमठ की ओर से मंदिर परिसर के साथ ही विभिन्न जगहों पर ब्लीचिंग पाउडर और सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed