{"_id":"66f53fbc63da46a23809cd41","slug":"to-prevent-accidents-nets-will-be-installed-on-both-sides-of-pokhri-bridge-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-109294-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: हादसे रोकने के लिए पोखरी पुल के दोनों साइड लगेंगी जालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: हादसे रोकने के लिए पोखरी पुल के दोनों साइड लगेंगी जालियां
Thu, 26 Sep 2024 04:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:34 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर पालिका जल्द पोखरी पुल के दोनों साइड पर जालियां लगाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया सहित अन्य प्रक्रिया पूरी हो गई है। जालियां लगने से नदी में कूदकर जाने गंवाने और असामाजिक तत्वों की ओर से पुल पर चढ़ने की घटना पर रोक लग पाएगी। नगर पालिका की ओर से 5,28000 की लागत से पोखरी पुल के दोनों साइडों पर जालियां लगनी हैं।
छात्र संघ अध्यक्ष प्रीतम सिंह नेगी, अनूप चौहान, गणेश शाह आदि ने कहा कि पुल के दोनों ओर जालियां न होने से हादसे भी हो रहे थे। लोगों की सुरक्षा के लिए पुल के दोनों साइडों पर जालियां लगाने को लेकर लंबे समय से मांग कर रहे थे। जालियां लगने से लोगों को फायदा मिलेगा। वहीं नगर पालिका कर्णप्रयाग के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि पोखरी पुल पर सुरक्षात्मक दृष्टि से दोनों साइडों पर जालियां लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है। कुछ दिनों में जालियां लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। संवाद