{"_id":"6990677f0c83f457e90e90c5","slug":"there-will-be-no-electricity-problem-in-adibadri-chamoli-news-c-48-1-kpg1002-121334-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: आदिबदरी के गांवों में नहीं होगी बिजली की दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: आदिबदरी के गांवों में नहीं होगी बिजली की दिक्कत
Sat, 14 Feb 2026 05:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 14 Feb 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
- लाइनों पर लगी बंच केबल, आदिबदरी बाजार और चांदपुर गढ़ी में लगे नए ट्रांसफार्मर
आदिबदरी। तहसील के 60 से अधिक गांवों में अब बिजली की दिक्कत नहीं होगी। इन गांवों की झूलती लाइनों को बदलकर निगम की ओर से बंच केबल लगाई गई है। साथ ही आदिबदरी और चांदपुर गढ़ी में नए ट्रांसफार्मर भी लगाए गए हैं।
ऊर्जा निगम की ओर से आदिबदरी बाजार, पीपलचट्टी सहित अधिकांश गांवों में बंच केबल बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। निगम के अवर अभियंता आरपी मिश्रा ने बताया कि भलसों, नगली, ढ़मकर, पज्याणा सहित सभी गांवों में बंच केबल बिछाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि आदिबदरी और चांदपुर गढ़ी में नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। कहा कि बंच केबलों के लगने से अब न तो तारों के आपस में टकराने की समस्या रहेगी और न बार बार पेड़ों को लॉपिंग करने की परेशानी होगी। वहीं बिजली चोरी पर भी रोक लगेगी। लंबे समय से क्षेत्र के लोग बिजली के झूलते तारों को ठीक करने व खंबों को बदलने की मांग करते आ रहे थे। जबकि आदिबदरी बाजार और चांदपुर गढ़ी में बेहतर बिजली सुविधाओं के लिए नए ट्रांसफार्मर लगा दिए गए हैं। जिससे बार बार बिजली गुल होने और ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या से निजात मिलेगी।