फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   'There will be a mass movement to improve Durmital'

‘दुर्मीताल को संवारने के लिए होगा जन आंदोलन’

Sat, 29 Aug 2020 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
'There will be a mass movement to improve Durmital'
निजमुला घाटी स्थित ऐतिहासिक दुर्मीताल को फिर से संवारने के लिए जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। साथ ही चमोली जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ताल और बुग्यालों के संरक्षण और इनको पर्यटन और तीर्थाटन से जोड़ने की मुहिम भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह राणा और पाणा-ईराणी के ग्राम प्रधान मोहन नेगी ने बताया कि पर्यटन और तीर्थाटन बढ़ाने के लिए निजमुला घाटी में 50 साल पहले नष्ट हो चुके दुर्मीताल को फिर से संवारने के लिए एक जनआंदोलन किया जाएगा। यह क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए बेहतर जरिया हो सकता है। कहा कि चमोली जिले में कई ताल और बुग्याल हैं, लेकिन वह पर्यटन से नहीं जुड़ पाए हैं। इनको राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर ले जाने के लिए सुदृढ़ प्रयास करने होंगे। कहा कि जल्द ही आम लोगों से वार्ता कर एक अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed