फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   There was a queue for two hours for voting

Chamoli News: वोटिंग के लिए दो घंटे तक लगी रही लाइन

Thu, 23 Jan 2025 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 23 Jan 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
There was a queue for two hours for voting
फोटो-
विज्ञापन

ईड़ा बधाणी वार्ड पर धीमी गति से हुआ मतदान, 150 से अधिक लोग लगे रहे लाइन में
शिकायत पर आरओ पांडेय पहुंचे, पहले बुजुर्ग मतदाताओं से डलवाया वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। नगर पालिका के ईड़ा बधाणी वार्ड पर सुबह से मतदान धीमी गति से होने पर लोगों ने नाराजगी जताई। स्थिति यह थी कि यहां दो बजे तक महज 27 प्रतिशत मतदान हो पाया। जबकि दो घंटे तक मतदान केंद्र के बाहर 150 से अधिक मतदाताओं की लाइन लगी थी। सूचना पर निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम संतोष कुमार पांडेय पहुंचे और लंबे समय से इंतजार कर रहे कई बुजुर्गों को पहले मतदान करवाया। जबकि एक मतदान कर्मी को बदलकर अन्य को लगाया गया।
ईड़ाबधाणी पोलिंग बूथ पर 1107 मतदाता हैं। लाइन में खड़े वाईएस बिष्ट ने बताया कि दो घंटे लाइन में लगे रहे। हरीश पुरोहित ने बताया कि ढाई घंटे तक लाइन में खड़े रहने के बाद भी नंबर नहीं आया। जगदीश जोशी ने बताया कि लंबे समय बाद बमुश्किल मतदान हो पाया। सीके पुरोहित ने बताया कि कई बुजुर्ग मतदाता वोट नहीं कर पा रहे हैं। शिकायत पर यहां दो बजे करीब आरओ संतोष कुमार पांडे पहुंचे। उन्होंने यहां मतदान कर्मी पी-1 को बदला। कई बुजुर्ग मतदाताओं को आरओ ने अपनी उपस्थिति में वोट करवाए। आरओ संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि एक मतदान कर्मी को कुछ समस्या आ रही थी उसके बदला गया है। जबकि अतिरिक्त कर्मी और सुरक्षा बल भी बूथ पर दिए गए हैं।
विज्ञापन

इंसेट

दो बूथ बनाने की मांग
कर्णप्रयाग। पाडली, सांकरी, पलेठी, मज्याड़ा, कुंडेला, हिलोरी, रिठोली और बधाणी से मिलकर ईड़ाबधाणी वार्ड बनाया गया है। 1107 मतदाता वाले इस बूथ पर जगह कम होने के चलते लंबी लाइनें लगी रहती हैं। पंकज डिमरी कहते हैं यहां अक्सर देर तक मतदान होता है। लोगों ने यहां दो मतदान केंद्र बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूची में नहीं मिले नाम लौटे
कर्णप्रयाग। बृहस्पतिवार को हुए नगर निकाय चुनाव में कई मतदाताओं के नाम सूची में नहीं थे। अपर बाजार वार्ड की मंजू देवी ने बताया कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है जबकि वो बीते 35 सालों से यहां रहती हैं। वह यहां कई बार वोट भी कर चुकी हैं। वहीं हिमांशु बेंजवाल ने बताया कि उनके पूरे परिवार का नाम मतदाता सूची में नहीं है। ऐसे में बिना वोट डाले ही लौट गए। संवाद




कम लाइट के कारण हुई दिक्कत
कर्णप्रयाग। अपर बाजार वार्ड के पोलिंग बूथ प्राइमरी स्कूल में बल्ब कम वाट का लगाया गया। इस कारण यहां लोगों ने मतदान केंद्र में लाइट की दिक्कत होने की शिकायत की। इसके बाद नगर पालिका की ओर से बल्ब को बदल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed