{"_id":"6922e66d977677c54f0a504f","slug":"there-is-a-traffic-jam-due-to-lack-of-parking-in-pokhari-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-115860-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पोखरी में पार्किग न होने से लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पोखरी में पार्किग न होने से लग रहा जाम
Sun, 23 Nov 2025 04:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 23 Nov 2025 04:18 PM IST
विज्ञापन
पोखरी। नगर क्षेत्र में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है जिस कारण लोग बाजार में ही सड़क किनारे वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे हर दिन जाम की समस्या बन रही है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर नगर में पार्किंग निर्माण की मांग उठाई।
नगर में पोखरी-चांदनीखाल-हापला मोटर मार्ग, विनायक धार से पेट्रोल पंप, पोखरी-रुद्रप्रयाग मार्ग, पोखरी-कर्णप्रयाग मार्ग पर डामर से देवस्थान तक और पोस्टऑफिस से गोल मार्केट तक कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में लोग सड़क किनारे ही वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ा कर देते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से नगर में पार्किंग की व्यवस्था करने, सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में किमोठा के ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी, गजेंद्र नेगी और अधिवक्ता देवेंद्र राणा आदि मौजूद रहे। संवाद