फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   There are potholes on the road, need repair, will be transferred to PWD

Chamoli News: सड़क पर हैं गड्ढे, मरम्मत की जरूरत, लोनिवि को करेंगे हस्तांतरित

Wed, 25 Sep 2024 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 25 Sep 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
There are potholes on the road, need repair, will be transferred to PWD
सीरी-सलियाणा सड़क का बीडीओ ने लिया जायजा, कहा अक्तबूर में खुली बैठक में करेंगे प्रस्ताव पारित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। सिरपा गांव की मेरा गांव मेरी सड़क को विकास विभाग अब लोनिवि को सौंपने के प्रयास करेगा। इसके लिए अक्तूबर माह में होने वाली ग्राम पंचायत की खुली बैठक में प्रस्ताव पारित कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को बीडीओ ने सड़क का जायजा लिया। वह खुद उस सड़क से आए और सड़क कर मरम्मत की जरूरत बताई। कहा कि सड़क पर बहुत गड्ढे हैं।

विकासखंड के सीरी-सलियाणा सड़क से सिरपा के लिए मेरा गांव मेरी सड़क के तहत दो किमी करीब सड़क का निर्माण लगभग एक दशक पूर्व किया गया। ग्राम्य विकास विभाग ने मनरेगा में सड़क बनाकर ग्राम पंचायत को हैंडओवर कर दी लेकिन तब से सड़क की मरम्मत नहीं होने से यह खस्ताहाल बनी है। इसके लिए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, मुख्यमंत्री पोर्टल में शिकायत भी की। बीते सोमवार को एसडीएम, विधायक ओर अन्य अधिकारियों से भी मुलाकात की। वहीं मामले में बुधवार को कर्णप्रयाग के बीडीओ विजय पुरोहित सिरपा गांव पहुंचे और सड़क का जायजा लिया। बीडीओ ने बताया कि मनरेगा में बनी सड़क पर कई जगह गड्ढे हैं। वो गांव तक इसी सड़क से अपने वाहन से गए और सड़क पर कई जगह मरम्मत की दरकार है। सड़क की चौड़ाई भी कम है। ग्राम पंचायत के पास इतना बजट नहीं है। ऐसे में अक्तूबर माह में होने वाली खुली बैठक में सड़क को लोनिवि को हैंडओवर करने का प्रस्ताव लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed