फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The youth extinguished the forest fire after six hours of effort

युवाओं ने छह घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई जंगल की आग

Thu, 10 Mar 2022 04:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 04:22 PM IST
विज्ञापन
The youth extinguished the forest fire after six hours of effort
बुधवार को कपीरी पट्टी में ग्वाड़ गांव के जंगल में लगी आग से सैकड़ों बांज, बुरांश व काफल के पौधे जल गए। गांव के युवा आग भड़कती देख जंगल में गए और छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने आग बुझा दी। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना वन विभाग को दी लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने वन विभाग से दोबारा जंगल में पौधरोपण की मांग उठाई।
विज्ञापन

क्षेत्र के भगत कंडवाल ने कहा कि ग्वाड़ गांव के जंगल में बांज, बुरांश, काफल सहित अन्य चौड़ी पत्ती वाले पेड़-पौधे हैं। यहां ग्रामीण खुद जंगल की रक्षा करते हैं। ग्रामीण वहीं से सूखी जलावनी लकड़ी और पशुओं के लिए चारा पत्ती लाते हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार शाम करीब पांच बजे असामाजिक तत्वों ने जंगल में आग लगा दी। जंगल में सूखी पत्तियां होने व तेज हवाएं चलने के कारण आग बेकाबू हो गई। आग देखकर शाम छह बजे गांव के विनोद सिंह, महावीर सिंह, राजेंद्र सिंह और उमेद सिंह जंगल में आग बुझाने पहुंचे और आग के पास से पत्तियां हटाकर व पानी डालकर रात 12 बजे तक मुश्किल से आग पर काबू पाया। कहा कि ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को आग लगने की सूचना दी, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। जंगल की आग से सैकड़ों बांज, बुरांश व काफल के पौधे नष्ट हो गए हैं। गांव के युवाओं ने आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed