फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The woman was taken to the hospital by walking 15 kilometers

महिला को 15 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल

Mon, 05 Jul 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
The woman was taken to the hospital by walking 15 kilometers
जंगल में घास काटने गई नारायणबगड़ ब्लॉक के तुनेड़ा गांव की एक महिला सोमवार को चट्टान से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। फारकोट-नलगांव सड़क बंद होने के कारण लोगों ने महिला को डंडी में बैठाकर 15 किलोमीटर पैदल नलगांव तक लाए और उसके बाद वाहन से रुद्रप्रयाग स्थित अस्पताल ले गए। स्वयं महिलाओं ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। तुनेड़ा गांव के मोहन सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह दीपा देवी (32) पत्नी धीरेंद्र सिंह घास लेने फारकोट के जंगल गई थी। इसी दौरान 50 मीटर खाई में गिरकर घायल हो गई। अन्य महिलाओं ने दीपा के कराहने की आवाज सुनी तो वे दूसरे रास्ते से खाई में उतरीं। महिलाओं ने तुरंत गांव वालों को फोन किया और खुद दीपा देवी को पीठ पर लादकर बाहर निकाला। इसके बाद मोहन सिंह, रणजीत सिंह, हुकम सिंह, लखपत सिंह, कलम सिंह, पदम सिंह, दिनेश सिंह, सुनीता देवी, सरिता देची, मंजू देवी, राखी देवी सहित अन्य लोगों ने दीपा देवी को डंडी में बैठाकर पहले 15 किलोमीटर दूर सड़क तक पहुंचाया। उसके बाद वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला के पैर की हड्डी टूट गई है साथ ही उसके शरीर पर कई घाव हैं।
विज्ञापन

17 दिनों से तुनेड़ा गांव की सड़क बंद
मोहन सिंह ने बताया कि गांव को जाने वाली फारकोट-नलगांव सड़क 18 जून को हुई बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई थी। कई बार सड़क को दुरुस्त करने की मांग उठाई गई, लेकिन समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सड़क न होने से आपातकाल में लोगों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। वहीं, लोनिवि के अधिशाषी अभियंता सतबीर यादव का कहना है यह सड़क कई जगह पूरी तरह खत्म हो चुकी है। जल्द ही सड़क के निर्माण की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

-
तीन गांवों के लोग मीलों चलते हैं पैदल
नारायणबगड़ ब्लॉक के कफोली, गंडीक और बमियाला गांव के लोग आज भी बाजार पहुंचने के लिए 12 से 18 किलोमीटर पैदल चलते हैं। क्षेत्र के जयबीर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने सीएम से लेकर डीएम तक से सड़क निर्माण की गुहार लगाई, लेकिन उनकी समस्या पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। रास्ते में जंगली जानवरों का डर भी बना रहता है। कई बार जानवरों से बचते हुए लोग चोटिल हो जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed