{"_id":"6877944e7092af97130f45c3","slug":"the-road-connecting-iti-and-the-ward-is-in-bad-condition-karnpryag-news-c-48-kpg1001-116358-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: आईटीआई और वार्ड को जोड़ने वाली सड़क बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: आईटीआई और वार्ड को जोड़ने वाली सड़क बदहाल
Wed, 16 Jul 2025 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 16 Jul 2025 05:30 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) और इसके समीप की आबादी को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल है। ऐसे में लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। सड़क पर आए दिन दोपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक चोटिल हो रहे हैं। वहीं चौपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। नैनीसैंण सड़क से आईटीआई संस्थान और आईटीआई वार्ड की एक हजार से अधिक आबादी को जोड़ने वाली सड़क पर डामर उखड़ गया है। अनूप चौहान, वरुण मिश्रा, मोहन लाल शाह, गुड्डु लाल आदि ने जल्द सड़क की मरम्मत की मांग की। वहीं आईटीआई के प्रधानाचार्य दीपक कुमार चौधरी ने बताया कि संस्थान की सड़क के सुधारीकरण कार्य को करने का प्रस्ताव बनाकर निदेशालय को भेजा गया है। वित्तीय स्वीकृति मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद