फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The responsibility of the city minister entrusted to Atul Kanderi of Nandprayag

नंदप्रयाग के अतुल कंडेरी को सौंपा नगर मंत्री का दायित्व

Sun, 24 Nov 2019 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
The responsibility of the city minister entrusted to Atul Kanderi of Nandprayag
विश्व हिंदू परिषद की चमोली शाखा ने जिले में 5000 नए कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य रखा है। सर्वसम्मति से अतुल कंडेरी (नंदप्रयाग) को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। इस दौरान परिषद को मजबूती देने और अयोध्या में शीघ्र राम मंदिर निर्माण पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

नंदप्रयाग में हुई बैठक में परिषद के विभाग मंत्री पवन राठौर ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की ओर से देशभर में सनातन धर्म की रक्षा, गो और गंगा का संरक्षण, पर्यावरण व जल संरक्षण के साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान भी संचालित किया जा रहा है। इस साल परिषद को जिले में मजबूती देने के लिए पांच हजार नए कार्यकर्ता परिषद से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में प्रांत सत्संग प्रमुख अनिल, प्रांत उपाध्यक्ष चिंतामणि सेमवाल, विभागाध्यक्ष देवी प्रसाद देवली, जिलाध्यक्ष राकेश मैठाणी, जिला गो रक्षा प्रमुख हरि प्रसाद ममगाईं, नगर मंत्री भीम सिंह रावत, मदन रावत, विभाग सह संयोजक नवीन पुरोहित, सुनील रावत, सुनील कंडेरी, सतीश सेमवाल, जगदीश नेगी और अनसूया लखेड़ा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed