फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The reach of the farmers of Joshimath to the global level

जोशीमठ के 260 किसानों की पहुंच वैश्विक स्तर तक

Sat, 24 Oct 2020 04:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
The reach of the farmers of Joshimath to the global level
ब्लाक के 260 किसानों का पीजीएस इंडिया पोर्टल में पंजीकरण कराया गया है। इस पंजीकरण के बाद किसानों के जैविक उत्पादों की पहुंच देश दुनिया तक हो जाएगी। सगंध पौध केंद्र सेलाकुई देहरादून की ओर से परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत ब्लॉक के छह कलस्टरों के किसानों का चयन कर इस जैविक पोर्टल पर पंजीकरण किया गया है। इस पोर्टल के जरिए कोई भी किसानों के जैविक उत्पादों के लिए यहां संपर्क कर सकेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सगंध पौध केंद्र सेलाकुई के चमोली प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने 260 किसानों को पीजीएस पोर्टल पर पंजीकरण के बाद स्कोप प्रमाणपत्र दिए। उन्होंने बताया कि किसी भी देश से इस पोर्टल के माध्यम से उत्पादों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके तहत पाखी, सलूड-डूंग्रा, परसारी, मेरग, भंग्यूल और लाता गांव के किसानों का चयन इसके लिए किया गया है। महेंद्र चौहान ने बताया कि पंजीकृत किसानों को जैविक उत्पाद संघ से भी जोड़ा जा रहा है। इससे जैविक उत्पाद संघ के प्रतिनिधि भी इन किसानों से आसानी से उत्पादों को अच्छे दामों में खरीद सकते हैं। काश्तकार नरेंद्र सिंह बिष्ट सहित ने कहा कि इससे आजीविका में भी बढ़ोतरी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed