{"_id":"695bfbe6260961db790a3163","slug":"the-pandavas-visited-the-village-karnpryag-news-c-5-1-drn1019-872654-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पांडवों ने किया गांव का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पांडवों ने किया गांव का भ्रमण
Mon, 05 Jan 2026 11:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। क्षेत्र के गांवों में आयोजित पांडव लीला को देखने और दर्शन करने के लिए ध्याणियां और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। विकासखंड के तोप गांव में आयोजित पांडव लीला के पांचवें दिन सुबह पंडित जगदीश प्रसाद नौनी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पांडव, गोरजा देवी और भूमियाल देवता की महाभिषेक पूजा कर भोग अर्पित किया। दोपहर को पांडव देवताओं के पश्वाओं ने ग्राम भ्रमण कर भक्तों की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। श्रद्धालुओं और ध्याणियों ने पांडव देवताओं की पूजा कर नए अनाज का भोग लगाया और वस्त्र-आभूषण अर्पित किए। वहीं माथर गांव में आयोजित पांडव लीला में पांडवों के पश्वाओं ने पौराणिक पंडवाणी जागर पर देव नृत्य कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। संवाद