{"_id":"693469b4d411fae21f047dd0","slug":"the-panchayat-house-which-has-become-a-hazard-has-not-been-removed-causing-anger-among-villagers-chamoli-news-c-5-1-drn1086-851126-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: खतरा बने पंचायत घर को नहीं हटाया गया, ग्रामीणों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: खतरा बने पंचायत घर को नहीं हटाया गया, ग्रामीणों में नाराजगी
Sat, 06 Dec 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
खतरा बने पंचायत घर को नहीं हटाया गया, ग्रामीणों में नाराजगी
बोल्डर हटे, दरके पंचायत घर के डिस्मेंटल का बना इंतजार
-पूर्णा गांव में दरका पंचायत घर बना है आस पास के 10 से अधिक घरों को बना है खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। पूर्णा गांव में दरारों के कारण खतरा बने दो मंजिला पंचायत घर को अब तक नहीं हटाया गया है, जबकि जिलाधिकारी ने 5 नवंबर को तहसील दिवस में 10 दिन के भीतर इसे हटाने के निर्देश दिए थे। हालांकि घरों के ऊपर खतरा बने बड़े बोल्डर को हटा दिया गया है, लेकिन पंचायत भवन अभी भी आसपास के 10 से अधिक घरों के लिए जोखिम बना हुआ है।
सितंबर माह में भारी बारिश और भू-धंसाव से पंचायत भवन में बड़ी दरारें आ गई थीं। कनिष्ठ उप प्रमुख पिंकी देवी ने बताया कि बोल्डर हटाने के बाद भी पंचायत घर जस का तस खड़ा है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। लोनिवि के ईई रमेश चंद्र ने कहा कि विभाग ने बोल्डर तोड़कर हटा दिया है और पंचायत घर को निष्प्रयोजन घोषित कर दिया गया है। इसे हटाने की जिम्मेदारी पंचायत विभाग की है।
एडीओ पंचायत देवेंद्र रावत ने बताया कि जल्द बैठक आयोजित कर पंचायत भवन को डिस्मेंटल किया जाएगा। ग्रामीणों ने समय पर कार्रवाई की मांग की है ताकि संभावित जोखिम टाला जा सके।