{"_id":"b0c14980fdd0292741cc2c0705769512","slug":"the-mother-of-the-young-man-on-the-bus-going-to-the-accidental-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड पर मां को लेने जा रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड पर मां को लेने जा रहे युवक की हादसे में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Sat, 30 Jan 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
एक दिन पहले पैदा हुए बेटे को देखने के लिए बस स्टैंड पर अपनी मां को लेने जा रहे नंदकेशरी निवासी और सेना के जवान विक्रम सिंह की मेरठ में सड़क हादसे में शुक्रवार को हुई मौत से पूरे क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।
खबर सुनते ही विक्रम के भाई और परिजन मेरठ रवाना हो गए हैं।
मृतक के भाई अमूल और अनिल ने बताया कि 27 जनवरी को विक्रम की पत्नी रेेखा ने अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। अस्पताल में पत्नी की देखभाल के लिए नंदकेशरी से विक्रम की मां शुक्रवार को मेरठ पहुंची थी।
बताया जा रहा है कि विक्रम अपनी मां गुड्डी देवी को बस स्टेशन लेने जा रहा था कि इस दौरान सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। पत्नी और नवजात बेटा अब भी अस्पताल में हैं।
विज्ञापन
विक्रम की मौत की खबर न तो उसकी मां को दी गई है और न ही उसकी पत्नी को। अनिल ने बताया कि गुड्डी देवी काफी देर बस स्टेशन पर विक्रम का इंतजार करने के बाद खुद टैक्सी से घर चली गई।
जहां विक्रम के बड़े बेटे और बेटी ने बताया कि वह अस्पताल में है। इधर, विक्रम की मौत की सूचना पर नंदकेशरी में शोक की लहर है।