फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The journey from Badrinath to Kedarnath will be easy

बदरीनाथ से केदारनाथ का सफर होगा आसान

Fri, 17 Jul 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
The journey from Badrinath to Kedarnath will be easy
बदरीनाथ धाम को केदारनाथ मंदिर से जोड़ने वाले चमोली-मंडल-ऊखीमठ मोटर मार्ग (एनएच 107) के सुधारीकरण के लिए एनएच ने बजट स्वीकृत कर दिया है। अगले माह से काम शुरू हो जाएगा। मार्ग दुरुस्त होने से यात्रियों और पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी सुविधा होगी। साथ ही बदरीनाथ से केदारनाथ के लिए राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

बदरी-केदार आने जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं, लेकिन मार्ग की स्थिति ठीक नहीं होने से यहां हिचकोले खाकर सफर करना पड़ता है। अब राष्ट्रीय राजमार्ग ने इस मार्ग के लिए 2478.80 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं, जिससे मार्ग पर जल्द काम होने की उम्मीद है। ग्वाड़ गांव निवासी देवेंद्र सिंह लगातार इस सड़क के संबंध में सरकार से पत्राचार कर रहे हैं। वहीं एनएच के ईई जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मार्ग निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभियंताओं की ओर से मार्ग का सर्वे भी कर लिया गया है। अगस्त माह से मार्ग सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed