{"_id":"6ae5f2ec5d218ef03f057d2f","slug":"permission-for-security-related-works-in-bahugunanagar-put-on-hold-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-127616-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बहुगुणानगर में सुरक्षा कार्यों पर अनुमति का ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बहुगुणानगर में सुरक्षा कार्यों पर अनुमति का ब्रेक
Sat, 31 Oct 2026 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 31 Oct 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगरपालिका के बहुगुणानगर में भू-धंसाव से बचाव के लिए होने वाले द्वितीय चरण के सुरक्षा कार्य प्रशासन की अनुमति पर अटक गए हैं। बदरीनाथ हाईवे और नैनीसैंण सड़क के बीच बसे इस क्षेत्र में घरों में दरारें आने के कारण करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से सुरक्षा कार्य स्वीकृत हैं जिसके तहत प्रथम चरण में मंडी समिति परिसर में ड्रिलिंग और पाइलिंग का काम हो चुका है।
अब द्वितीय चरण में नैनीसैंण सड़क पर मशीनों से कार्य किया जाना है लेकिन जगह कम होने और सड़क संकरी होने के कारण काम तेजी से नहीं हो पा रहा है। वहीं सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता शुभम डोभाल ने बताया कि कार्य में तेजी लाने के लिए कर्णप्रयाग को कपीरी पट्टी से जोड़ने वाली इस नैनीसैंण सड़क पर यातायात बंद करने की अनुमति प्रशासन से मांगी गई है, जिसके मिलते ही निर्माण कार्य तेज हो जाएंगे।