{"_id":"9d67c535e0133be8db9145a1e0420ca3","slug":"the-idol-in-the-sanctum-monther-nanda-uninstall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां नंदा की मूर्ति गर्भगृह में स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां नंदा की मूर्ति गर्भगृह में स्थापित
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Wed, 13 Jan 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां नंदा राजराजेश्वरी देवी छह माह अपने ननिहाल देवराड़ा में निवास के बाद बुधवार को अपने सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर में पहुंच गई है। यहां देवी भक्तों ने गांव में पहुंचने पर मां नंदा की डोली का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
कुरुड़ में पूरे दिन अनुष्ठान होते रहे, जिसके बाद शाम को मां नंदा की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किया गया। अब आगामी भादो (अगस्त-सितंबर) माह में प्रतिवर्ष होने वाली लोकजात के आयोजन तक मां नंदा की कुरुड़ में पूजा की जाएगी।
बुधवार को ननिहाल से लौटती मां नंदा की डोली जब क्षेत्र में पहुंची तो पूरा क्षेत्र नंदा के जयकारों से गूंज उठा। मां नंदा की डोली सैकड़ों भक्तों के साथ दोपहर दो बजे कुरुड़ मंदिर पहुंची।
विज्ञापन
जहां देवी का ढोल दमाऊं और मांगल गीतों के साथ ग्रामीणों ने स्वागत किया। यहां देवी की विशेष पूजा की गई। इस दौरान मंदिर पहुंचे देवी भक्तों ने मां से अपने परिवार और क्षेत्र की कुशलता और समृद्धि की मनौतियां मांगीं।
इस मौके पर मंशाराम गौड़, विजय प्रसाद, प्रकाश गौड़, कन्हैया प्रसाद गौड़, मनोहर प्रसाद, राजेश गौड़ और धनीराम गौड़ आदि मौजूद थे।