फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The Health Department has appointed Eye Surgeon,

Chamoli News: सिमली अस्पताल के लिए तीन विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्त

Sun, 01 Oct 2023 09:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 09:04 PM IST
विज्ञापन
The Health Department has appointed Eye Surgeon,
स्वास्थ्य विभाग ने महिला बेस अस्पताल सिमली में नेत्र सर्जन, जनरल सर्जन और ईएनटी चिकित्सक की नियुक्ति कर दी है। जल्द ही तीनों विशेषज्ञ यहां अपनी सेवाएं देंगे। अब लोगों को ईएनटी के उपचार के लिए रुद्रप्रयाग, गोपेश्वर या देहरादून जाना नहीं पड़ेगा। कर्णप्रयाग सहित पिंडरघाटी और गैरसैंण क्षेत्र के मरीजों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन




पूर्व विधायक डॉ. अनसुया प्रसाद मैखुरी के अथक प्रयासों से 15 करोड़ की लागत से दो साल पहले महिला बेस अस्पताल बना था लेकिन अस्पताल बनने के बाद शासन की ओर से यहां डॉक्टर नहीं भेजे गए। इस पर चमोली जिले के सीएमओ डॉ. राजीव शर्मा ने अन्य अस्पतालों से व्यवस्था पर डॉक्टरों को यहां भेजकर अस्पताल का संचालन शुरू कराया। क्षेत्र के लोग लगातार यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग कर रहे थे। सीएमओ डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि सिमली बेस अस्पताल में ईएनटी, जनरल सर्जन व नेत्र सर्जन की नियुक्ति कर दी गई है। साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य जरूरी संसाधन जुटाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed