Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Jury selection process held at CMTC Sonla

Chamoli News: सीएमटीसी सोनला में हुई जूरी चयन प्रक्रिया

Sun, 29 Nov 2026 04:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 29 Nov 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
Jury selection process held at CMTC Sonla
नंदासैण। ग्राम्य विकास विभाग के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित भूली कार्यक्रम की प्रथम चरण की जूरी चयन प्रक्रिया सीएमटीसी सोनला में हुई। यह कार्यक्रम आईआईएम काशीपुर के सहयोग से चलाया जा रहा है। जनपद से भूली कार्यक्रम के तहत कुल 127 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 24 प्रतिभागी भौतिक सत्यापन प्रक्रिया में सफल रहे। जूरी कमेटी के सदस्यों ने इस दौरान प्रतिभागियों के कार्यों का मूल्यांकन किया। इस अवसर पर विजय काला, गिरीश मिश्रा और प्रशांत सुरी, आईआईएम काशीपुर से गिरधर बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



गैंडा वध के साथ पांडव लीला संपन्न
गैरसैंण। मेहलचौरी के पास सिलंगा गांव में पांडव नृत्य लीला गैंडा वध के साथ संपन्न हुई। यह आयोजन 11 नवंबर से शुरू हुआ था। गांव में 10 वर्षों के अंतराल के बाद यह पौराणिक पांडव लीला हुई थी। 18 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में गांव के परिवारों ने बारी-बारी से पूजा-अनुष्ठान में हिस्सा लिया। शांति पाठ के बाद रविवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मुकेश नेगी रहे। आयोजन के दौरान कुंती माता की भूमिका गौरी देवी ने, श्रीकृष्ण की प्रियांशु, अर्जुन की सुरेंद्र सिंह, द्रौपदी की रेखा देवी, युधिष्ठिर की दिनेश पंवार भीम की राकेश सिंह, बर्बरीक की प्रकाश सिंह, नकुल की रामचंद्र ने जीवंत भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन



अनियंत्रित पार्किंग और जाम पर व्यापार संघ ने जताई आपत्ति
गौचर। गौचर खेल मैदान और बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े किए जा रहे वाहनों को लेकर व्यापार संघ ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। मेला मैदान से मुख्य बाजार तक अनियंत्रित पार्किंग से लोगों को परेशानी हो रही है। मेला मैदान में ड्राइविंग सीखने वालों के कारण भी स्थानीय लोग परेशान हैं। हाईवे के दोनों छोर पर खड़े वाहनों के कारण जाम लग रहा है। पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी ने बताया कि नगर में प्रस्तावित पार्किंग स्थलों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। निर्माण कार्य पूरा होने से वाहन चालकों और स्थानीय जनता को आवागमन में सुविधा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed