फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The forests of Banoli, Loti, Thala and Jatera have been burning for two days

दो दिन से जल रहे बैनोली, लोल्टी, थाला और जटेरा के जंगल

Sat, 03 Apr 2021 05:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
The forests of Banoli, Loti, Thala and Jatera have been burning for two days
दो दिन से तहसील मुख्यालय के सामने बैनोली, लोल्टी, थाला और जटेरा के जंगलों में आग लगी हुई है। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन घना जंगल और पत्तियों के ढेर में आग लगी होने से उसे बुझाया नहीं जा सका। ग्रामीण, रतन सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रेमबल्लभ, केदार सिंह ने कहा कि जंगलों पर ही उनकी आजीविका निर्भर है, यदि ये जंगल जल गए तो पशुओं के लिए चारा नहीं बचेगा और चूल्हा जलाने के लिए लकड़ियां भी नहीं मिल सकेंगी। साथ ही आग के आबादी क्षेत्र में भी पहुंचने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से जल्द जंगल की आग बुझाने की गुहार लगाई। वन क्षेत्राधिकारी मध्य पिंडर रेंज त्रिलोक सिंह ने कहा कि आग बुझाने के लिए टीम को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed