{"_id":"695683d3b99f6f3f770ff618","slug":"the-forest-department-installed-a-cage-in-silanga-gairsain-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-120346-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गैरसैंण के सिलंगा में वन विभाग ने लगाया पिंजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गैरसैंण के सिलंगा में वन विभाग ने लगाया पिंजरा
Thu, 01 Jan 2026 07:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 01 Jan 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
गैरसैंण। विकासखंड के सिलंगा ग्राम पंचायत में गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगा दिया है। यहां सिलंगा और उजेटिया गांव के बीच में पिंजरा लगाया गया है।
विकासखंड के मेहलचौरी ओर कुनीगाड क्षेत्रों में गत एक माह से लगातार मवेशियों पर गुलदार के हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। मंगलवार रात को गुलदार ने उजेटिया गांव के राजेंद्र मेहरा की गोशाला में घुसकर गाय और उसके बछड़े को मार डाला। बीते शनिवार को भंडारीखोड़ में कृष्णानंद थपलियाल की तीन गायों को गुलदार ने मार डाला। इससे पहले भी गुलदार दो मवेशियों को मार चुका है। इसके बाद वन विभाग की टीम उजेटिया गांव पहुंची। सिलंगा की ग्राम प्रधान दीपा देवी व क्षेपंस वीरेंद्र नेगी ने कहा कि गुलदार लगातार मवेशियों को मार रहा है। इससे पशुपालकों को नुकसान तो हो ही रहा है साथ ही गुलदार लोगों पर हमला कर सकता है। ऐसे में गुलदार को जल्द पकड़ा जाना चाहिए। वहीं वन विभाग के रेंजर प्रदीप गौड़ ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया गया है और वन कर्मियों की गश्त भी बढ़ा दी गई है।