फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The footpath of Airtha village was damaged for a month.

Chamoli News: एक माह क्षतिग्रस्त ऐरठा गांव का पैदल मार्ग

Mon, 29 Sep 2025 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 29 Sep 2025 04:55 PM IST
विज्ञापन
The footpath of Airtha village was damaged for a month.
फोटो
विज्ञापन

देवाल। ऐरठा गांव का पैदल मार्ग एक माह से क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से पैदल मार्ग की मरम्मत की मांग उठाई।
अनुसूचित जाति बाहुल्य ऐरठा गांव को देवाल मुख्यालय से जोड़ने वाला यह पैदल रास्ता मोड़ा तोक और तुनूड़ा के पास क्षतिग्रस्त है और यहां भूस्खलन होने से खतरा भी बना हुआ है। इस रास्ते से ऐरठा गांव के करीब 20 छात्र-छात्राएं इंटर काॅलेज देवाल आते हैं। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र कुमार, लक्ष्मण राम आदि ने बताया कि ऐरठा गांव में 40 परिवार रहते हैं। ग्रामीणों ने विभाग से मार्ग की स्थिति सुधारने की मांग की। वहीं वन दरोगा विजयपाल ने बताया कि दो जगह रास्ता क्षतिग्रस्त है। रास्ते के निर्माण के लिए करीब चार लाख का इस्टीमेट डिवीजन कार्यालय को भेजा गया है। धनराशि मिलने पर ठीक किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


गमलीगाड़ में सड़क खोलने के दिए निर्देश

देवाल। लोहाजंग-वाण सड़क पर गमलीगाड़ में यातायात सुचारु करने के लिए दर्जाधारी बलवीर घुनियाल ने लोनिवि के अफसरों का निर्देश दिए। घुनियाल ने कहा कि यह मार्ग 25 अगस्त से बंद है। लोग पैदल दूरी तय कर रहे हैं। हालांकि लोनिवि ने यहां मलबा हटाने के लिए पोकलेन मशीन लगाई है लेकिन जमीन धंसने से नियमित सड़क नहीं खुल रही है। दर्जाधारी बलवीर घुनियाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ इस भूस्खलन जोन का निरीक्षण कर सड़क खोलने की मांग की। इस मौके पर मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी भानु कुनियाल, भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री सुभाष कुनियाल, किशोर घुनियाल, रमेश चंद्र और पान सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed